Chitrakoot News: आपसी समन्वय स्थापित कर गांव स्तर पर लाभार्थियों को योजनाओं से लाभान्वित करें अधिकारी
चित्रकूट, जुलाई 4 -- Chitrakoot News: चित्रकूट, संवाददाता। मानिकपुर ब्लाक क्षेत्र के रुखमा खुर्द गांव में आयोजित जनचौपाल के दौरान सीडीओ डीपी पाल ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने गांव में कराए गए विकास कार्यों का स्थलीय सत्यापन किया। ग्रामीणों के बीच बैठकर योजनाओं की जानकारी ली। अधिकारियों को निर्देश दिए कि आपसी समन्वय स्थापित कर लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ पहुंचाएं।जनचौपाल के दौरान विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को संचालित योजनाओं से अवगत कराया। इसके साथ ही केन्द्र व प्रदेश सरकार की संचालित जनकल्याणकारी, सामाजिक सुरक्षा एवं विकासपरक योजनाओं की जानकारी दी। ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया। लोगों ने बिजली, पानी, जलनिकासी आदि की समस्याएं बताई। यह भी पढ़ें- Katihar News: सहयोग शिविर की तैयारी को ले...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.