Chitrakoot News: आनलाइन ठगी में सहयोग करने वाले पर मुकदमा दर्ज
चित्रकूट, अगस्त 3 -- Chitrakoot News: चित्रकूट। साइबर अपराधियों को बैंक खाता उपलब्ध कराकर ऑनलाइन ठगी की रकम के लेनदेन में सहयोग करने वाले युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। साइबर थाने में तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर श्यामलाल गुप्ता ने तहरीर देकर बताया कि डीजी साइबर क्राइम मुख्यालय लखनऊ से प्राप्त गोपनीय पत्र व एसपी के निर्देश पर आनलाइन ठगी के दो मामलों की जांच की गई। जिसमें एसबीआई राजापुर के खाता धारक कुलदीप मिश्रा निवासी पराको का नाम सामने आया। जांच में पता चला कि कुलदीप ने साइबर अपराधियों के माध्यम से अपने बैंक खाते में करीब 3.50 लाख रुपये प्राप्त किए है। उसके साइबर धोखाधड़ी से जुड़े होने की आशंका है। जांच रिपोर्ट के आधार पर साइबर थाने में कुलदीप के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
आबकारी अधिनियम में दोषी को सजा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.