चित्रकूट, अक्टूबर 6 -- Chitrakoot News: चित्रकूट। मऊ थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने अश्लील फोटो इंटरनेट मीडिया में वायरल करने की धमकी देकर शादी का दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए रामू का पुरवा निवासी शशिकांत उर्फ लाला सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता का कहना है कि शशिकांत उसकी अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी दे रहा है। उस पर वह शादी करने का दबाव बना रहा है। प्रभारी निरीक्षक राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि युवती की तहरीर पर नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...