चित्रकूट, अक्टूबर 4 -- Chitrakoot News: चित्रकूट, संवाददाता। मऊ तहसील क्षेत्र के बरगढ़ इलाके की ध्वस्त हो चुके मुख्य मार्ग के अब जल्द ही दिन बहुरने वाले है। शासन स्तर से मार्ग निर्माण की स्वीकृति मिल चुकी है। अशोक चौराहा से अटारा मजरा तक चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण होने के साथ ही लोगों को आवागमन में सुविधा होगी। इस मार्ग के निर्माण को लेकर लगातार कई वर्ष से क्षेत्रीय लोग मांग करते चले आ रहे है। मार्ग ध्वस्त होने की वजह से लोगों का आवागमन मुश्किल हो रहा था। इस इलाके में मौजूदा समय पर सोलर प्लांट लग रहे है। पूरा इलाका इंडस्ट्रियल एरिया बन रहा है। फलस्वरुप उद्यमियों के साथ ही आम लोगों को आवागमन की सुविधा के उद्देश्य से सड़कें बनाई जा रही है। बरगढ़ कस्बे के अशोक चौराहा से गोइया मार्ग, एफसीआई गोदाम होते हुए अटारी मजरा मुख्य मार्ग काफी जीर्ण-शीर्ण हालत मे...