चित्रकूट, अक्टूबर 15 -- Chitrakoot News: चित्रकूट, संवाददाता। जिले में अलग-अलग हुए सड़क हादसों में आठ लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। चार घायलों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। शिवरामपुर चौकी क्षेत्र पडरी निवासी 30 वर्षीय प्रीतम अपनी 28 वर्षीया पत्नी काजल के साथ बाइक से लालापुर स्थित असावर माता मंदिर दर्शन करने जा रहे थे। भौंरी के पास हाईवे में सामने से आई बोलेरो ने टक्कर मार दी। दोनो को घायल होने पर जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया। भरतकूप कस्बे के पास दो बाइकों की आमने-सामने हुई भिड़ंत में अतर्रा कस्बा निवासी 50 वर्षीय संतोष कुमार व गोबरिया निवासी 22 वर्षीय शिवम घायल हो गए। दोनो को अस्पताल में दाखिल कराया गया। भरतकूप थाना क्षेत्र के हरिहरपुर मोड़ पर ट्रैक्टर-ट्रॉली ने दो बाइकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बाइकों के पर...