Chitrakoot News: अमृत सरोवर निर्माण में हजम कर गए पैसा, काम धेला भर नहीं
चित्रकूट, जुलाई 20 -- Chitrakoot News: मानिकपुर। ब्लाक क्षेत्र की ग्राम पंचायत मडैयन के मजरा सेहरिन में बनाए गए अमृत सरोवर में मनमानी तौर पर काम कराकर अनियमितता का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है। लोगों का कहना है कि अमृत सरोवर के गहरीकरण में मनमानी की गई है। कार्य के नाम पर सिर्फ खानापूरी हुई है। पिचिंग में तालाब के भीतर से ही पत्थर निकालकर लगा दिए गए है। कमेटी गठित कर जांच कराए जाने पर हकीकत सामने आएगी। वर्ष 2022 में राज्यवित्त व मनरेगा से ग्राम पंचायत ने अमृत सरोवर के निर्माण की शुरुआत की थी। उस दौरान आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा था। अमृत सरोवर का निर्माण राज्यवित्त व मनरेगा से कराया गया। जिसमें गहरी करण के साथ ही पिचिंग निर्माण, पक्के घाट, पौधरोपण के लिए ट्री-गार्ड, लोगों के बैठने के लिए छायादार कुर्सियां आदि का कार्य कराया जाना था। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.