Chitrakoot News: अमर्यादित टिप्पणी पर महंत समेत चार पर रिपोर्ट
चित्रकूट, नवम्बर 5 -- Chitrakoot News: चित्रकूट, संवाददाता। सोशल मीडिया फेसबुक प्लेटफार्म में अमर्यादित शब्दों का प्रयोग कर गालीगलौज करने के मामले में महिला जिला पंचायत सदस्य ने मानिकपुर थाने में महर्षि बाल्मीकि आश्रम के महंत भरतदास समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि विरोधियों से मिलकर महंत ने अमर्यादित टिप्पणी की है। मानिकपुर थाना पुलिस तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है। जिला पंचायत सदस्य ने मानिकपुर थाने में तहरीर देकर बताया कि मौजूदा समय पर वह एमपी के रीवा में पति के साथ रह रही है। महर्षि बाल्मीकि आश्रम के महंत भरतदास ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर पति, देवर और उनके खिलाफ अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल करते हुए गालीगलौज किया है। यह भी पढ़ें- Mau News: सोशल मीडिया पर महिलाओं को बदनाम ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.