चित्रकूट, जुलाई 10 -- Chitrakoot News: रामनगर। रैपुरा थाना क्षेत्र के रामनगर पावर हाउस के समीप हाईवे में बरेठी मोड पर मऊ की तरफ से आ रहे बाइक सवार पिता पुत्र अनियंत्रित होकर गोवंश से टकरा गए। हादसे में बाइक सवार 60 वर्षीय मोतीलाल व उसका 30 वर्षीय बेटा शिवप्रताप उर्फ लवलेश निवासी लोहगरी मजरा घुनुवा गंभीर रुप से घायल हो गए। दोनो को आनन-फानन सीएचसी रामनगर में दाखिल कराया गया। जहां से हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने मोतीलाल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- अन्ना गोवंश से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...