Chitrakoot News: अधेड़ समेत दो ने दम तोड़ा
चित्रकूट, अगस्त 25 -- Chitrakoot News: चित्रकूट। अलग-अलग थाना क्षेत्रो में अधेड़ समेत दो लोगों ने हालत बिगड़ने के बाद दम तोड़ दिया। राजापुर कस्बा निवासी 70 वर्षीया मैकी देवी श्वांस की बीमारी से पीड़ित थी। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने सोमवार को जिला अस्पताल में उसे भर्ती कराया था। मंगलवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इसी तरह पहाड़ी क्षेत्र के कुईं अकबरिया गांव के मजरा चकगौरा पुरवा निवासी 52 वर्षीय रामऔतार वर्मा श्वांस की बीमारी से पीड़ित थे। हालत बिगड़ने पर परिजन जिला अस्पताल लाए। जहां उनकी मौत हो गई। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: अधेड़ की अचानक बिगड़ी हालात, मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.