चित्रकूट, नवम्बर 5 -- Chitrakoot News: चित्रकूट, संवाददाता। सीएचसी मानिकपुर में तैनात रहे अधीक्षक को अपर निदेशक कार्मिक के आदेश पर हटाने जाने पर शुक्रवार को हाईवोल्टेज ड्रामा हुआ। अधीक्षक के खिलाफ महिला कर्मचारी ने शिकायत की थी। जिसकी जांच अपर निदेशक कार्मिक कर रहे है। सीएमओ ने अधीक्षक को हटाकर दूसरे को कार्यभार देने के आदेश जारी किए। लेकिन अधीक्षक ने आदेश वापस कर दिया। सीएचसी में काफी देर तक हाईवोल्टेज ड्रामा हुआ। बाद में दो सदस्यीय टीम ने पहुंचकर नए अधीक्षक को एकतरफा चार्ज ग्रहण कराया। अधीक्षक डा मनोज सोनकर के खिलाफ हाल ही में संविदाकर्मियों ने मोर्चा खोल दिया था। अस्पताल परिसर में गेट बंद कर धरना-प्रदर्शन किया था। इसके पहले एक महिला कर्मचारी ने उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई थी। इन सभी शिकायतों की जांच अपर निदेशक कार्मिक कर रहे है। उन्...