चित्रकूट, अक्टूबर 12 -- Chitrakoot News: चित्रकूट। एमडीआर भुगतान पर प्रस्तावित अतिरिक्त चार्ज को लेकर समाजवादी व्यापार सभा ने जिलाध्यक्ष संतोष जायसवाल उर्फ पप्पू की अगुवाई में विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने बैनर, तख्तियों के साथ थाली-चम्मच बजाकर प्रस्तावित चार्ज पर विरोध जताया। कहा कि छोटे दुकानदारों, खुदरा व्यापारियों व आम कारोबारियों के हितों को ध्यान में रखकर डिजिटल भुगतान व्यवस्था को सरल, सुलभ एवं किफायती बनाने के जरूरी कदम उठाए जाने चाहिए। इस दौरान रोहित कश्यप, मनोज जायसवाल, लईक अहमद, पप्पू गुप्ता, लवकुश यादव, रवि सोनी, अमर, दीपक, अशोक अग्रवाल आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Moradabad News: एमडीआर के विरोध में सपा व्यापार सभा का प्रदर्शन यह भी पढ़ें- Kannauj News: यूपीआई पर 0.4 प्रतिशत एमडीआर शुल्क के विरोध में व्याप...