Chitrakoot News: अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, सड़क चौड़ीकरण की तैयारी
चित्रकूट, अगस्त 9 -- Chitrakoot News: मऊ। कस्बे में प्रशासन का एक बार फिर से अतिक्रमण हटाने के लिए बुलडोजर गरज उठा। एसडीएम ने पुलिसबल के साथ बस स्टैंड से नीबी टॉकीज होते हुए नीबी चौराहे तक सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को जेसीबी से हटवा दिया। प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों को चिन्हित कर पहले नोटिस भी दी थी। अभियान के दौरान अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा रहा। रविवार को एसडीएम रामऋषि रमन ने नायब तहसीलदार अखिल पांडेय, नगर पंचायत की टीम व पुलिस बल के साथ अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया।
अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया जेसीबी के साथ प्रशासनिक टीम के पहुंचते ही अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन लोग खुद अपना अतिक्रमण हटाने लगे। प्रशासन ने बस स्टैंड से अतिक्रमण हटवाने की शुरुआत की। यहां से नीबी टॉकीज होते हुए नीबी चौराहे तक अतिक्रमण हटवाया गया। सड़क ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.