Chitrakoot News: अज्ञात वाहन की टक्कर बाइक सवार मां की मौत, बेटा घायल
चित्रकूट, अक्टूबर 7 -- Chitrakoot News: चित्रकूट। कर्वी कोतवाली क्षेत्र के राजापुर मुख्य मार्ग में चकजाफर गांव के पास बुधवार की शाम करीब सात बजे अज्ञात वाहन ने बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहे सरधुवा थाना क्षेत्र के अर्की निवासी 40 वर्षीय भूपेन्द्र उर्फ राजू व उसकी 72 वर्षीया मां इंद्रवती देवी गंभीर रुप से घायल हो गए। दोनो को आनन-फानन जिला अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान इंद्रवती ने दम तोड़ दिया। बताते हैं कि भूपेन्द्र अपनी मां को बाइक में बैठाकर कर्वी से गांव लेकर जा रहा था। तभी रास्ते में हादसा हो गया। प्रभारी निरीक्षक अभयराज सिंह का कहना है कि अस्पताल के जरिए सूचना मिली है। पुलिस टीम को अस्पताल भेजा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.