चित्रकूट, सितम्बर 28 -- Chitrakoot News: चित्रकूट, संवाददाता। भरतकूप थाना क्षेत्र के सुदिनपुर में युवती ने अपने मायके में फांसी लगाकर जान दे दी। युवती रक्षाबंधन में अपनी ससुराल से मायके आई थी। यहीं रहकर वह पढ़ाई कर रही थी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस घटना की जांच कर रही है। पुलिस ने युवती का मोबाइल अपने कब्जे में ले लिया है। फिलहाल खुदकुशी की वजह अभी सामने नहीं आई है।सुदिनपुर की रहने वाली 22 वर्षीया सरिता देवी की इसी साल 21 अप्रैल को बांदा जिले के बिसंडा कस्बे से सटे दसुवा पुरवा में विनय के साथ शादी हुई थी। सरिता बदौसा कालेज से इस वर्ष एलएलबी द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। बताते हैं कि रक्षाबंधन के दौरान वह ससुराल से मायके आई थी। मायके में रहकर वह पढ़ाई करने यहीं से बदौसा आती-जाती थी। भाई शिवम के मुताबिक रविवार की रात बहन सरिता ने परिजनों के साथ खा...