चित्रकूट, अगस्त 4 -- Chitrakoot News: चित्रकूट, संवाददाता। पहाड़ी थाना क्षेत्र के इटौरा गांव में अज्ञात कारणों के चलते बुजुर्ग ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। दोनो बेटों के बाहर होने से बुजुर्ग गांव में अकेला रह रहा था। खुदकुशी की वजह अभी सामने नहीं आई है। सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की जांच कर रही है। इटौरा निवासी 65 वर्षीय लखन महतो गांव में अकेले रह रहा था। उसका एक बेटा रामनरेश मप्र के अनूपपुर व दूसरा बेटा दीपक लखनऊ में रह रहा है। सोमवार को दोपहर बाद करीब तीन बजे लखन ने घर में ही अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। यह भी पढ़ें- Etah News: गांव नगला चंदन में खेत पर जाकर युवक ने खाया जहर, मौत लखन के भाई की बेटी जब खाना देने उसे पहुंची तो उसकी हालत देखी। इसके बाद परिजनों को जानकारी हुई। आनन-फानन परिवार के ल...