चित्रकूट, अक्टूबर 6 -- Chitrakoot News: चित्रकूट, संवाददाता। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में हुए आंदोलन के दौरान सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में सपाइयों ने प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने बस स्टैंड से धनुष चौराहे तक नारेबाजी के साथ गिरफ्तारी पर विरोध जताया। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के संबंध में जैसे ही जानकारी स्थानीय स्तर पर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को हुई, वह लामबंद होने लगे। बस स्टैंड में एकत्र होने के बाद सपाइयों ने समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सूरज सिंह पटेल व पूर्व जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र यादव के नेतृत्व में नारेबाजी के साथ धनुष चौराहे तक मार्च किया। यह भी पढ़ें- अखिलेश की गिरफ्तारी के विरोध में सपाइयों का प्रदर्शन धनुष ...