नई दिल्ली, नवम्बर 14 -- छठ पूजा का त्यौहार आते ही हर तरफ छठी मैया के भजन सुनाई देने लगते हैं। घर से कर घाट तक जाते हुए लोगों की जुबान पर छठी मैया का ही नाम होता है। पूरे चार दिनों तक चलने वाले इस महापर्व में व्रत, पूजा और सूर्यदेव को अर्घ्य देने के साथ-साथ छठी मैया के भजनों का भी खास महत्व है। बिहारी बोलियों में गाए जाने वाले ये लोकगीत छठी मैया की महिमा और सूर्यदेव की भक्ति-आराधना से भरे हुए रहते हैं। इन गीतों का एक-एक बोल ऐसा होता है कि दिल छू ले और सुनने वाले को भक्ति भावना से भर दे। आप भी छठ पूजा पर छठी मैया के भजन गाना चाहते हैं, तो यहां कुछ पॉपुलर भजनों की लिरिक्स देखकर गा सकते हैं।छठ पूजा पर गाएं छठी मैया के पॉपुलर भजन1) केलवा के पात पर. केलवा के पात पर उगेलन सुरुज मल झांके ऊंके केलवा के पात पर उगेलन सुरुज मल झांके ऊंके हो करेलु छठ ...