नई दिल्ली, नवम्बर 13 -- Chhath Puja 2026 Date: छठ महापर्व शुरू हो चुका है। शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय पूजा की शुरुआत हुई। अब शनिवार को खरना होगा। इसके बाद रविवार शाम को व्रती डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगे। सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद व्रत का पारण किया जाएगा। छठ पूजा में हर दिन की अपनी अलग परंपरा है। कोई नहाय-खाय की तैयारी में जुटा है तो कहीं खरना के प्रसाद की तैयारी चल रही है। छठ घाटों पर भी रौनक बढ़ने लगी है।छठ पूजा 2026 की तारीखें - 13 नवंबर, शुक्रवार- नहाय-खाय - 14 नवंबर, शनिवार- खरना - 15 नवंबर, रविवार- संध्या अर्घ्य - 16 नवंबर, सोमवार- उषा अर्घ्य और पारणछठ पूजा का अर्घ्य मुहूर्त छठ पूजा में सूर्यास्त और सूर्योदय के समय अर्घ्य देने की परंपरा है। हल्द्वानी के स्थानीय समय के अनुसार 15 नवंबर को सूर्यास्त शाम कर...