चतरा, जुलाई 11 -- Chatra News: सिमरिया, निज प्रतिनिधि। एनएच-522 पर दिलों के पास पिछले 48 घंटों से जारी सड़क जाम को लेकर चतरा जिला प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। प्रशासन की इस उदासीनता से नाराज जनप्रतिनिधि और स्थानीय ग्रामीण अब उग्र हो उठे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए सांसद कालीचरण सिंह, स्थानीय विधायक उज्जवल कुमार दास, झामुमो नेता मनोज कुमार चंद्रा सहित तमाम सामाजिक कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने सिमरिया एसडीओ को एक पत्र सौंपा है। इस पत्र के माध्यम से प्रशासन को दो सूत्री मांगों को जल्द पूरा करने का अल्टीमेटम दिया गया है। जनप्रतिनिधियों ने साफ कहा है कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं, तो शनिवार शाम 7 बजे से सिमरिया चौक को पूरी तरह जाम कर दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- Chatra News: एनएच-522 पर शहीद जवान की मौत के बाद फूटा गुस्सा सिमरिया चौक...