चतरा, अगस्त 3 -- Chatra News: सिमरिया, निज प्रतिनिधि। सिमरिया थाना पुलिस ने गैर जमानतीय वारंट के आधार पर 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार अभियुक्तों में फुलेंद्र राम, गणेश सिंह दोनों बानासाड़ी और राहुल गंझू शिला ओपी अंतर्गत बोंगादाग गांव निवासी सभी सिमरिया थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। यह जानकारी सिमरिया थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता ने दी। उन्होंने बताया कि न्यायालय से निर्गत गैर जमानतीय वारंट के आलोक में कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को उनके ठिकाने से गिरफ्तार किया गया और विधिवत न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...