Chatra News: 22 जुलाई से जलमा में फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज
चतरा, जुलाई 18 -- Chatra News: लावालौंग, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के मंधनियां पंचायत स्थित जलमा खेल मैदान में न्यू जागृति क्लब के तत्वावधान में 22 जुलाई से फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता का उद्घाटन 22 जुलाई को दोपहर 12 बजे होगा। आयोजन समिति ने क्षेत्र की अधिक से अधिक टीमों एवं खेलप्रेमियों से टूर्नामेंट में भाग लेने की अपील की है। आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता की विजेता टीम को 30 हजार रुपये नगद एवं शील्ड, उपविजेता टीम को 20 हजार रुपये नगद एवं शील्ड, तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 10 हजार रुपये एवं शील्ड तथा चौथे स्थान पर रहने वाली टीम को 5 हजार रुपये एवं शील्ड प्रदान की जाएगी। यह भी पढ़ें- Simdega News: संत अर्नाल्ड उवि तुरबूंगा में फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन 24 से प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रवेश शुल्क 1199 रु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.