चतरा, जुलाई 21 -- Chatra News: सिमरिया निज प्रतिनिधि जमीन के नाम पर 17 लाख रुपये की ठगी के मामले में लंबे समय से फरार एक महिला फरहद बेगम को सिमरिया पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी महिला प्रखंड के टूटीलावा गांव की है। चतरा न्यायालय द्वारा वारंट जारी होने के बाद सिमरिया थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस ने छापेमारी कर उसे दबोचा। पूछताछ के बाद आरोपी महिला को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, मिश्रोल निवासी मो. नेसारुद्दीन ने पिछले साल सिमरिया थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। दिए गए आवेदन में कहा गया था कि 3 जून 2023 को मौजा टूटीलावा स्थित कुल 5 एकड़ 21 डिसमिल भूमि का सौदा हुआ था। आरोप है कि फरहद बेगम, मो. अरसद, शमसुद्दीन अहमद, शहनाज प्रवीण और नूर जहां ने मिलकर आरटीजीएस, चेक और नकदी के ...