Chatra News: 12 वर्षीय बच्चे की संदिग्ध परिस्थति में हुई मौत
चतरा, अगस्त 29 -- Chatra News: हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। हंटरगंज के धरहरा गांव में शनिवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई है। मेला देखने के लिए पैसे नहीं मिलने से नाराज 12 वर्षीय बच्चे की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मृतक की पहचान धरहरा निवासी पंकज चौधरी के 12 वर्षीय पुत्र युवराज कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि युवराज शनिवार को गांव में लगे मेले में जाने के लिए परिजनों से पैसों की मांग कर रहा था। परिजनों द्वारा पैसे नहीं देने पर वह नाराज होकर गुमसुम अवस्था में घर में बैठ हुआ था। परिजनों के अनुसार, कुछ देर बाद ही उसकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। उसे उल्टी और घबराहट होने लगी। परिजन आनन-फानन में उसे हंटरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मगध मेडिकल कॉलेज गया रेफर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.