Chatra News: 108 एंबुलेंसकर्मियों की हड़ताल से मरीज परेशान, 104 एंबुलेंस सेवा बना विकल्प
चतरा, अक्टूबर 16 -- Chatra News: चतरा, प्रतिनिधि। जिले में 108 एंबुलेंसकर्मियों की हड़ताल पर चले जाने से मरीजों और उनके परिजनों की परेशानी बढ़ गई है। इस सेवा के वर्तमान समय में नहीं मिलने से 104 एंबुलेंस सेवा लोगों के लिये विकल्प बना हुआ है। इसमें सदर अस्पताल के माध्यम से ही 104 एंबुलेंस में केवल तेल का पैसा मरीजों के परिजन से लिये जाते हैं और उसे ले जाया जाता है। आपात स्थिति में मरीजों को अस्पताल पहुंचाने वाली निशुल्क एंबुलेंस सेवा प्रभावित होने से लोगों को अब निजी वाहन बुक कर अस्पताल जाना पड़ रहा है। इसके लिए उन्हें काफी पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं। खासकर गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए यह स्थिति मुश्किल भरी हो गई है। हड़ताल के कारण 108 नंबर पर कॉल करने के बाद भी मरीजों को एंबुलेंस मुहैया नहीं हो रहा है। गंभीर मरीजों को समय पर अस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.