Chatra News: हेमंत सोरेन से मिले जेएलकेएम नेता गुलाम, बाईपास सड़क की मांग
चतरा, अक्टूबर 21 -- Chatra News: चतरा, संवाददाता। जेएलकेएम जिला सचिव मोहम्मद गुलाम मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर चतरा जिले में कोयला ढुलाई करने वाले भारी वाहनों के लिए अलग बाईपास सड़क का निर्माण कराने की मांग की। गुलाम ने आवेदन में कहा कि सिमरिया-टंडवा एवं चतरा-सिमरिया मुख्य मार्ग पर कोयला वाहनों की लगातार आवाजाही से सड़क हादसों का खतरा बना रहता है। इन दुर्घटनाओं में कई लोगों की जान जा चुकी है, जिससे आम नागरिकों, विद्यार्थियों और राहगीरों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की कि जनहित में बाईपास सड़क निर्माण की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाए। साथ ही, जब तक बाईपास का निर्माण नहीं हो जाता, तब तक कोयला वाहनों की आवाजाही पर अस्थायी रोक लगाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं, ताकि निर्दोष लोगों की जान बचाई जा सके...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.