चतरा, जुलाई 31 -- Chatra News: टंडवा, निज प्रतिनिधि। हिन्दुस्तान ओलंपियाड परीक्षा में दयानंद पब्लिक स्कूल गाडीलौग टंडवा के सफल और मेधावी छात्र छात्राओं के बीच शुक्रवार को प्रमाण पत्र और पुरस्कार का वितरण किया गया। स्कूल परिसर में आयोजित समारोह में स्कूल के टॉपर छात्र पुरस्कृत किये गये। हिन्दुस्तान ओलंपियाड की परीक्षा में डीपीएस स्कूल की 250 छात्र छात्राओं ने 2025 में आयोजित परीक्षा प्रतियोगिता में शामिल हुए थे। उनमें नौ छात्र जिला स्तर पर टाप कर अपनी जगह बनाने में सफल रहे। इसमे मिस्टी कुमारी, लकी कुमार कुशवाहा तथा पीयूष कुमार यादव को 3100-3100 सौ रूपए, छात्र शिवराज यादव, पिहू कुमारी व रितेश कुमार को 2100-2100 तथा सचिन यादव, माही कुमारी व अंकित कुमार को 1100-1100 रूपये की पुरस्कार राशि स्कूल की प्राचार्य रजनी कुमारी, पवन चौरसिया तथा पत्रका...