चतरा, जुलाई 22 -- Chatra News: पत्थलगड्डा, प्रतिनिधि। हिन्दुस्तान ओलंपियाड परीक्षा 2025-26 में शामिल श्रीराम कृष्ण स्कूल तेतरिया (पत्थलगड्डा) के दर्जनों विद्यार्थियों के बीच बुधवार को विद्यालय के प्रधानाचार्य संदीप कुमार, शिक्षक दीपक कुमार, आकाश दीप, प्रभाकर, आकाश कुमार, शिक्षिका शोभा कुमारी, आंचल कुमारी, मधु कुमारी, सुप्रिया नंदा, ऊषा कुमारी, श्वेता कुमारी, सुप्रिया रानी, अंशिका रानी, कुमकुम कुमारी, अनिशा कुमारी के द्वारा संयुक्त रूप से मंच पर बच्चों को बुलाकर सभी के बीच परीक्षाफल का मार्कशीट व प्रमाणपत्र दिया गया। वहीं हिन्दुस्तान ओलंपियाड परीक्षा के उत्कृष्ठ बच्ची ऋतिका कुमारी को 2100 रुपए एवं नवीन कुमार को 1100 रुपए का चेक देकर सम्मानित किया गया। ज्ञात हो कि ऋतिका कुमारी जिले में द्वितीय स्थान एवं नवीन कुमार ने जिले में तृतीय स्थान प्...