Chatra News: हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजे शिवालय,
चतरा, अगस्त 11 -- Chatra News: गिद्धौर प्रतिनिधि सावन की दूसरी सोमवारी पर सोमवार को प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह होते ही भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक और पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की कतार लग गई। दिनभर मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से गूंजते रहे।प्रखंड के प्रसिद्ध बलबल स्थित शिव मंदिर, बटेश्वर शिव मंदिर, रामेश्वर शिव मंदिर, शांति शिव मंदिर, कौलेश्वरी शिव मंदिर, पेक्सा, सिंदुआरी, जपुआ, मारंगी, सलगा एवं गांगपुर समेत विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा की। भक्तों ने शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र, पुष्प एवं अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर सुख-समृद्धि, परिवार की खुशहाली और क्षेत्र में शांति की कामना की।सोमवारी यह भी पढ़ें- Jamui News: सावन के दूसरी सोमवारी पर शिव मं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.