चतरा, अक्टूबर 8 -- Chatra News: चतरा, प्रतिनिधि। त्योहारों के बीच महंगाई ने आम लोगों की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। चतरा के बाजारों में हरी सब्जियों की कीमतों में अचानक तेजी देखने को मिल रही है। अधिकांश सब्जियां 60-70 रूपए किलो या उससे अधिक की कीमतो पर बिक रही है। पिछले महीने की तुलना में हरी सब्जियों के दाम में 20 से 50 रुपये प्रति किलो तक की बढ़ोतरी हुई है। इससे गृहणियों के लिए रोजमर्रा की सब्जी खरीदना मुश्किल हो गया है। बाजार में कद्दू 50 रुपये, परवल 50 रुपये, बोदी 70 रुपये, भिंडी 50 रुपये, फूलगोभी 70 रुपये, बिन्स 80 रुपये और बैंगन करीब 50 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। यह भी पढ़ें- Simdega News: हरी सब्जियों के दाम आसमान पर, रसोई का बजट बिगड़ा वहीं प्याज की कीमत भी बढ़कर 50 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है। सब्जियों की कीमतों में लगातार बढ़ो...