Chatra News: हरियाणा में छत से गिरकर हंटरगंज के मजदूर की मौत
चतरा, अगस्त 8 -- Chatra News: हंटरगंज, प्रतिनिधि। हंटरगंज थाना क्षेत्र के नवाडीह पंचायत अंतर्गत भोजपुर गांव के एक 40 वर्षीय व्यक्ति कामदेव यादव का हरियाणा के सिरसा में छत से गिरकर मौत हो गयी। कामदेव का पार्थिव शरीर गुरूवार को पैतृक गांव पहुंचा। शव देखते ही पत्नी बेसुध होकर बिलख पड़ी, जबकि तीन बेटियों और एक मासूम बेटे की चीख-पुकार सुनकर वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम हो गईं। प्राप्त जानकारी के अनुसार कामदेव यादव हरियाणा के सिरसा शहर में हलवाई का काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। मंगलवार को काम के दौरान वह छत से नीचे गिर गया था जिससे उसकी मौत हो गई। यह भी पढ़ें- हरियाणा में टैंकर की चपेट में आने से सिमराहा के मजदूर की मौत गमगीन माहौल में गुरूवार की देर शाम उनका अंतिम संस्कार गांव के ही घाट पर किया गया। यह भी पढ़ें- अररिया: हरियाणा म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.