चतरा, जुलाई 17 -- Chatra News: टंडवा, निज प्रतिनिधि। झारखंड विधानसभा की सरकारी आश्वासन समिति के सदस्य एवं सिमरिया विधायक उज्ज्वल दास ने चतरा जिले के टंडवा सिमरिया रोड से हजारीबाग का उत्पादित कोयला डिस्पैच पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। इस संबंध में विधायक ने झारखंड के मुख्य सचिव को ज्ञापन सौंपा है। विधायक ने मुख्य सचिव को सौंपे पत्र पत्र में कहा है कि हजारीबाग जिले के चट्टीबरियातू,पगार एवं पकरी बरवाडीह कोल माइंस से प्रतिदिन बड़ी संख्या में भारी कोयला वाहनों का परिचालन टंडवा-चतरा, टंडवा-चंदवा और टंडवा-हजारीबाग मुख्य मार्गों पर हो रहा है। भारी वाहनों की लगातार आवाजाही से सड़क दुर्घटनाओं में वृद्धि हुई है और आम लोगों की जान-माल की सुरक्षा पर खतरा बढ़ गया है।विधायक ने पत्र में उल्लेख किया है कि इन मार्गों पर लगातार जाम,सड़क क्षति और दुर्घटनाओं ...