चतरा, अक्टूबर 9 -- Chatra News: हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। हंटरगंज थाना के नामजद फरार आरोपी कुलदीप प्रसाद के बांके बाजार थाना क्षेत्र के डुमरी लुटूवा गांव स्थित घर न्यायालय द्वारा जारी इश्तेहार को चिपकाया गया। यह इश्तेहार हंटरगंज प्रखंड के पांडेपुरा पिकेट प्रभारी एएसआई सुनील कुमार दुबे ने शुक्रवार को दलबल के साथ वहां पहूंचकर चिपकाया। उन्होंने बताया कि कुलदीप लंबे समय से फरार चल रहा है। इस दौरान पुलिस ने आरोपी के परिजनों को बताया कि न्यायालय द्वारा कुलदीप प्रसाद के विरुद्ध इश्तेहार निर्गत किया गया है। आरोपी अगर जल्द आत्मसमर्पण नहीं करता है तो आगे कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने परिजनों को सख्त हिदायत दी कि उक्त अभियुक्त को अविलंब न्यायालय में आत्मसमर्पण कराएं। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: फरार आरोपियों के घर चिपकाए गए इश्तेहार पुल...