चतरा, अगस्त 30 -- Chatra News: हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। रामनारायण 2 उच्च विद्यालय, हंटरगंज में आयोजित चार दिवसीय राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह का रविवार को भव्य समापन किया गया। चार दिवसीय इस आयोजन में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और विभिन्न प्रतियोगिता में शामिल हुए। समापन अवसर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को विद्यालय स्तर पर सम्मानित किया गया। आयोजन के दौरान 100 मीटर, 200 मीटर, 800 मीटर दौड़, पुश-अप, प्लैंक, म्यूजिकल चेयर सहित कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। सबसे रोमांचक मुकाबला शिक्षक बनाम छात्र क्रिकेट मैत्री मैच रहा, जिसमें विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शिक्षकों की टीम को हराया। यह भी पढ़ें- फ्रंट ग्रेबियल उच्च विद्यालय धवैया में मनाया गया राष्ट्रीय...