Chatra News: हंटरगंज में राशन डीलर के खिलाफ फूटा लाभुकों का गुस्सा
चतरा, अगस्त 26 -- Chatra News: हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। हंटरगंज प्रखंड के गेरुआ पंचायत के बड़हीबीगहा गांव के पीडीएस डीलर सविता देवी के खिलाफ मंगलवार को राशन कार्ड धारियों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लाभुकों ने प्रखंड कार्यालय पहुंचकर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी संतोष वर्मा का घेराव किया और जमकर हंगामा किया। राशन कार्डधारी चंपा देवी, रंजू देवी, बतासिया देवी, गोदावरी देवी, जिरवा देवी, फूलवा देवी, सहित दर्जनों महिलाओं ने आरोप लगाया कि डीलर द्वारा पिछले तीन माह से अनाज का वितरण नहीं किया गया है। जिसके कारण उनके घरों में भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है। लाभुकों ने आरोप लगाया कि डीलर तराजू पर बालू रखकर अंगूठा का निशान ले लेती है और बाद में राशन देने की बात कहकर टाल देती है। दोबारा राशन मांगने जाने पर अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज किया जाता है। तीन मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.