Chatra News: हंटरगंज में रामविलास पासवान की छठी पुण्यतिथि मनी
चतरा, अक्टूबर 8 -- Chatra News: हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। हंटरगंज स्थित लोजपा कार्यालय में गुरुवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय रामविलास पासवान की 6वीं पुण्यतिथि पूरे श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष श्यामदेव यादव ने किया। वही संचालन जय हिंद पासवान ने किया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय रामविलास पासवान के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस दौरान वक्ताओं ने स्वर्गीय रामविलास पासवान के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे दलितों, पिछड़ों और गरीबों के सशक्त आवाज थे। उन्होंने हमेशा सामाजिक न्याय और गरीबों के हक के लिए लड़ाई लड़ी। उनका पूरा जीवन संघर्ष और सेवा को समर्पित रहा। यह भी पढ़ें- Begusarai News: पुण्यतिथि पर याद किए गए रामविलास पासवान वक्ताओं ने उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.