Chatra News: हंटरगंज में भूमि विवाद में मारपीट, अधेड़ घायल
चतरा, सितम्बर 24 -- Chatra News: हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। वशिष्ठनगर थाना क्षेत्र के सलैया गांव में भूमि विवाद को लेकर मंगलवार की देर शाम घटे मारपीट की घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति सलैया गांव के सत्यनारायण दास का 50 वर्षीय पुत्र राजेश दास है। परिजनों ने आनन-फानन में हंटरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हाथ में गंभीर फ्रैक्चर होने के कारण बेहतर इलाज के लिए चतरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल राजेश दास ने मारपीट का आरोप अपने चचेरे भाई शंभू दास और उनकी पत्नी संजू देवी पर लगाया है। राजेश ने बताया कि दो माह पूर्व धान रोपनी के दौरान ट्रैक्टर से उनके खेत की आरी की मेड़ कट गई थी। इसी बात को लेकर रंजिश चल रही थी। मंगलवार को वह करमा पूजा देखकर घर लौट रहा था, तभी घर के पास पहुं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.