चतरा, जुलाई 30 -- Chatra News: हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी हंटरगंज मंडल की महत्वपूर्ण संगठनात्मक प्रवासी कार्यकर्ताओ और बूथ सशक्तिकरण को लेकर एक बैठक की गई। बैठक हंटरगंज स्थित मिलन मैरिज हॉल में मंडल अध्यक्ष पवन सिंह की अध्यक्षता में की गई। बैठक का संचालन सुमंत कुमार सिंह ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रदीप सिंह एवं राजेश पासवान उपस्थित रहे। बैठक में मुख्य रूप से संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने, बूथ सत्यापन अभियान को गति देने और आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान संगठन की विस्तार करते हुए सर्वसम्मति से प्रमोद सिंह को भाजपा हंटरगंज मंडल का महामंत्री बनाया गया। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रदीप सिंह ने प्रमोद सिंह को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए ...