Chatra News: हंटरगंज में पुलिस ने चलाया सघन वाहन जांच अभियान
चतरा, अगस्त 27 -- Chatra News: हंटरगंज, प्रतिनिधि। हंटरगंज थाना पुलिस ने गुरुवार को क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सघन परिवहन जांच अभियान चलाया। पुलिस अवर निरीक्षक वीरबहादुर सिंह के नेतृत्व में राम नारायण मेमोरियल कॉलेज के समीप यह अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने मुख्य मार्ग से गुजरने वाले चारपहिया एवं दोपहिया वाहनों को रोककर आवश्यक दस्तावेजों और यातायात नियमों के अनुपालन की जांच की। वाहन चालकों से ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन के कागजात तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी ली गई। पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने तथा सड़क पर लापरवाही से वाहन नहीं चलाने की हिदायत भी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि परिवहन जांच अभियान का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.