चतरा, सितम्बर 1 -- Chatra News: हंटरगंज में दो दिन की बारिश धान की फसल के लिए बनी वरदान हंटरगंज में दो दिन की बारिश धान की फसल के लिए बनी वरदान किसानों के चेहरे खिले, खाद की कालाबाजारी से परेशान हंटरगंज निज प्रतिनिधि हंटरगंज प्रखंड क्षेत्र में पिछले दो दिनों में हुई झमाझम बारिश धान की फसल के लिए वरदान साबित हुई है। लंबे समय से बारिश के अभाव में धान की फसल बर्बाद होने के कगार पर पहुंच गई थी। जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई थी। खेतों में दरारें पड़ गई थीं और रोपा गया धान सूखने लगा था। लेकिन दो दिनों की लगातार बारिश के बाद खेतों में पानी भर गया है और धान की फसल फिर से लहलहाने लगी है। इससे किसानों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई है। किसान अब खेतों में खाद छिड़काव और देखभाल में जुट गए हैं।

खाद की मांग और कालाबाजारी वहीं बारिश के बाद खाद की मांग अचानक ब...