चतरा, अगस्त 19 -- Chatra News: हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। हंटरगंज के डुमरी बेला गांव में बुधवार के दोपहर अज्ञात चोरों ने एक घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर घर से डेढ़ लाख रुपये के सोना-चांदी के जेवर और 10 हजार रुपये नगद लेकर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार यह घटना बेला गांव के कमलेश यादव के घर में हुई। चोरी के समय घर में कोई नहीं था। घर के सभी सदस्य धान रोपनी करने खेत में गए हुए थे। इसी दौरान अज्ञात चोर पीछे के दरवाजे का ताला तोड़कर घर के अंदर घुस गए। कमलेश यादव जब खेत से घर लौटे तो देखा कि घर का सामान बिखरा पड़ा है। कमरे में जाकर जांच की तो बक्से का ताला टूटा हुआ था। बक्से में रखे सोना-चांदी के जेवर और नगद 10 हजार रुपये गायब थे। करीब 1.60 लाख रुपये संपत्ति अज्ञात चोर चुरा कर ले गए। घटना की जानकारी मिलते ही हंटरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंच...