Chatra News: हंटरगंज में अवैध बालू लदे तीन ट्रैक्टर जब्त
चतरा, नवम्बर 28 -- Chatra News: हंटरगंज में अवैध बालू लदे तीन ट्रैक्टर जब्त हंटरगंज में अवैध बालू लदे तीन ट्रैक्टर जब्तहंटरगंज निज प्रतिनिधिहंटरगंज सीओ ऋतिक कुमार के द्वारा गुरुवार की रात खुट्टीकेवाल गांव के घरी नदी में छापामारी अभियान चलाया गया। इस दौरान अवैध बालू का उठाव करते पाया गया। छापामारी दल को देख ट्रैक्टर छोड़कर ड्राइवर और मजदूर मौके से फरार हो गए। सीओ ने कार्रवाई करते हुए नदी से बालू लदे तीन ट्रैक्टर को जब्त कर थाना लाया। तीनों ट्रैक्टरों पर कार्रवाई करते हुए फाइन के लिए डीएमओ ऑफिस भेज दिया गया है। पुलिस प्रशासन द्वारा अवैध बालू उठाव के विरुद्ध छापामारी चलाया जा रहा है। इसके बावजूद अवैध बालू का उठाव बंद नहीं हो पा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.