चतरा, अगस्त 7 -- Chatra News: हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। अनियमित विद्युत आपूर्ति और दिन-रात हो रही बिजली कटौती से परेशान हंटरगंज के बिजली उपभोक्ताओं ने शुक्रवार को हंटरगंज बाजार में जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान अनियमित विद्युतआपूर्ति के विरुद्ध चल रहे चरणबद्ध आंदोलन को अपना समर्थन देते हुए दुकानदार संघ ने अपना अपना दुकान बंद रखा। ग्रामीणों ने हाथों में बिजली विभाग के विरूद्व नारे लिखे तख्ती लेकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीण हंटरगंज बाजार का भ्रमण कर बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया। प्रदर्शनकारी बाजार में एकत्रित होकर बिजली विभाग की कार्यशैली पर की गंभीर सवाल उठाए। लोगों का कहना था कि भीषण गर्मी में हंटरगंज क्षेत्र को मात्र 5 से 7 घंटे ही बिजली मिल रही है। शेष समय क्षेत्र अंधेरे में डूबा रहता है। इससे बच्चों की पढ़ाई, बुजुर्गों औ...