Chatra News: हंटरगंज पुलिस ने चलाया सड़क सुरक्षा जागरुकता अभियान
चतरा, सितम्बर 3 -- Chatra News: हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से हंटरगंज पुलिस ने गुरुवार को विशेष सड़क सुरक्षा अभियान चलाया। यह अभियान सोहाद मोड़ और प्रतापपुर मोड़ पर चलाया गया। अभियान के दौरान वाहन चालकों को रोका गया और उन्हें सुरक्षा नियमों की जानकारी दी गई। अभियान का नेतृत्व एसआई भोला शाह ने किया। पुलिस ने वाहन चालकों से हेलमेट, सीट बेल्ट और यातायात नियमों का पालन करना न केवल कानून का सम्मान है, बल्कि स्वयं और दूसरों की जान की सुरक्षा के लिए करे। पुलिस ने विशेष रूप से चार बातों पर जोर दिया। पहला, बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन न चलाएं। दूसरा, तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाने से बचें। तीसरा, शराब पीकर वाहन बिल्कुल न चलाएं, क्योंकि ड्रंक ड्राइविंग से सबसे अधिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.