Chatra News: हंटरगंज के युवक की दिल्ली एम्स में मौत, गांव में पसरा मातम
चतरा, सितम्बर 29 -- Chatra News: हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। हंटरगंज के गढ़केदली गांव के लोकनाथ सिंह के पौत्र और अनुज सिंह के 20 वर्षीय पुत्र सुशील कुमार सिंह उर्फ कारू सिंह की इलाज के दौरान दिल्ली एम्स में मौत हो गई। युवक की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर है। जानकारी के अनुसार मृतक ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी कर पटना में रहकर जनरल कॉम्पिटिशन की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान करीब 6 माह पूर्व उसकी तबीयत खराब हुई थी। जांच में किडनी संबंधी गंभीर बीमारी सामने आई, जिसके बाद उसका इलाज दिल्ली एम्स में चल रहा था। बताया जा रहा है कि एक दिन पूर्व से किडनी ट्रांसप्लांट की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान अचानक उसकी मौत हो गई। 20 वर्षीय युवा की असामयिक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातम पसरा हुआ है। घटना पर पूर्व जिला परिषद सदस्य सुनील दास, मुखिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.