चतरा, अगस्त 5 -- Chatra News: हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। हंटरगंज प्रखंड के नवाडीह पंचायत के भोजपुर गांव के मजदूर 40 वर्षीय कामदेव यादव की मौत सिरसा में मंगलवार को हो गई। मजदूर की मौत की खबर सुनने के बाद घर वालों का रो-रो कर बुरा हाल बना हुआ है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि मजदूर कामदेव यादव सिरसा में हलवाई का काम करता था। मौत का स्पष्ट कारण परिजनों को पता नही चल पाया है। शव को गुरुवार को गांव लाया जाएगा। शव के आने का इंतजार परिजनों के द्वारा किया जा रहा है। वह अपने पीछे तीन पुत्री एवं एक पुत्र छोड़ गया है। मृतक मजदूर कामदेव यादव अपने घर का इकलौता कमाउ सदस्य था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...