चतरा, अक्टूबर 15 -- Chatra News: हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। हंटरगंज के डूमरी गांव स्थित श्यामाकांत फ्यूल सेंटर का उद्घाटन बुधवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच धूमधाम से किया गया। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में चतरा के सांसद कालीचरण सिंह एवं राज्य के पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता शामिल हुए। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला परिषद अध्यक्ष ममता कुमारी, उपाध्यक्ष बृजकिशोर तिवारी एवं जिला परिषद सदस्य सुरेश पासवान सहित कई जनप्रतिनिधि शामिल हुए। अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर पेट्रोल पंप का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर सांसद कालीचरण सिंह ने कहा कि इस क्षेत्र में नए फ्यूल सेंटर के खुलने से हंटरगंज और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को काफी सहूलियत होगी। कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों को माता कौलेश्वरी की स्मृति चिन्ह और ...