Chatra News: हंटरगंज के कौलेश्वरी स्टेडियम गेट के पास से विक्षिप्त महिला का शव बरामद
चतरा, सितम्बर 1 -- Chatra News: हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। हंटरगंज पुलिस ने मंगलवार को हंटरगंज के कौलेश्वरी स्टेडियम के गेट के पास से एक विक्षिप्त महिला का शव बरामद किया है। बताया जाता है कि सुबह ग्रामीण स्टेडियम की तरफ घूमने गए तो गेट के पास पड़े महिला के शव पड़े शव को देखा। इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना हंटरगंज पुलिस को दिया। जानकारी मिलते ही थाना के एसआई राजदेव पांडे दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और आसपास के लोगों से महिला के संबंध में पूछताछ की। ग्रामीणों ने बताया कि विक्षिप्त महिला पिछले 15 दिनों से इधर-उधर घूम रही थी। दो दिनों से तबीयत खराब होने के कारण वह स्टेडियम के गेट पर ही बैठी रहती थी। आज सुबह उसे मृत अवस्था में देखा गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चतरा भेज दिया है। पहचान नहीं होने के कारण शव को तीन दिनों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.