चतरा, सितम्बर 9 -- Chatra News: हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। हंटरगंज प्रखंड के पाण्डेयपुरा मुख्य बाजार पिछले आठ दिनों से अंधेरे में है। यहां का ट्रांस्फार्मर जल जाने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है। बाजार का ट्रांसफार्मर जल जाने के बाद अब तक नया ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया है। बिजली नहीं रहने के कारण लोग गर्मी से परेशान तो हो रही हैं, उपर से बच्चों की पढ़ाई भी बाधित हो रही है। सबसे ज्यादा परेशानी पाण्डेयपुरा हाई स्कूल के छात्र-छात्राओं को हो रही है। बिजली आपूर्ति ठप रहने से स्कूल के पंखे बंद हैं। उमस भरी गर्मी में बच्चे कक्षा में बैठकर पढ़ाई करने को मजबूर हैं। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बांका: एक माह में तीन बार जला ट्रांसफार्मर, सौ घरों में अंधेरा वहीं बिजली नहीं रहने से पानी की व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों के अनुसार पेयजल से ले...