चतरा, अक्टूबर 2 -- Chatra News: कान्हाचट्टी, प्रतिनिधि। प्रखंड के पिपरा मोड़ पर शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार 19 वर्षीय बादल भुइयां पिता सुरेश भुइयां, निवासी चौर, सदर थाना गंभीर रूप से घायल हो गया। वह बाइक से तुलबुल पंचायत के चिल्हिया गांव स्थित अपनी ससुराल जा रहा था, तभी पिपरा मोड़ के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई।उसी दौरान क्षेत्र में गश्त कर रहे राजपुर के प्रभारी थाना प्रभारी संदीप कुमार वर्मा ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को तुरंत अपने वाहन से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कान्हाचट्टी पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। समय पर अस्पताल पहुंचने से युवक फिलहाल खतरे से बाहर बताया जा रहा है। पुलिस की इस तत्परता की स्थानीय लोग सराहना कर रहे हैं।

हिंदी हिन...