चतरा, जुलाई 16 -- Chatra News: हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। हंटरगंज के जोरी प्रतापपुर मुख्य मार्ग स्थित होसिल गांव के समीप बुधवार को घटे एक सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक प्रतापपुर के सिजुआ गांव के अनूप कुमार है। अनूप कुमार अपने मोटरसाइकिल से प्रतापपुर से जोरी की ओर आ रहा था। इसी दौरान किसी वाहन ने उसे चकमा दे दिया और उसका मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे निजी अस्पताल में लाकर इलाज कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...